टॉप-न्यूज़मनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

‘राइज एंड फॉल 2’ के विजेता बने शहजाद पूनावाला

मुंबई।  रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन का फिनाले हो गया है। शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप और गौतम गुलाटी दूसरे रनर-अप रहे। जीत के बाद शहजाद ने घोषणा की कि वह इनाम में मिली पूरी रकम बिहार और असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करेंगे। अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहजाद ने कहा कि शो का सफर उनके लिए आसान नहीं था। इस दौरान उन्हें लगातार खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना पड़ा और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई बार उनके मन में संदेह भी आया, लेकिन उन्हें खुद पर भरोसा था कि वह जीत हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी हाथ में आने के बाद उनका यह विश्वास सच साबित हुआ है। उन्हें शो के दौरान लिए गए अपने फैसलों और बनाए गए रिश्तों पर गर्व है। शहजाद ने शो के निर्माताओं, एमएक्स प्लेयर और बनिजे एशिया का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। वह ट्रॉफी के साथ कई यादगार अनुभव और अच्छी यादें लेकर लौट रहे हैं। उनके मुताबिक, शो के दौरान बने रिश्ते, हंसी-मजाक और चुनौतियां उनके लिए पुरस्कार से भी बढ़कर हैं।