टॉप-न्यूज़मनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई।  जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ ने फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वास्तविक घटनाओं पर बनी फिल्म धुरंधर साल के अंत की सबसे बड़ी और सबसे दमदार रिलीज़ मानी जा रही है। यह एक ऐसी रोमांचक कहानी है जो गुप्त एजेंटों की खतरनाक दुनिया को दिखाती है जहाँ हर फैसला जानलेवा हो सकता है और देश की लड़ाई चुपचाप लड़ी जाती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य धर,इस बार एक भव्य और तेज-तर्रार कहानी लेकर आए हैं। रणवीर सिंह इसमें अपने अब तक के सबसे ज़बरदस्त रूप में दिख रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार और सारा अर्जुन अपनी पहली भूमिका में नजर आएँगी।

रणवीर सिंह ने कहा,“हमने एक ऐसा चलचित्र बनाने की कोशिश की है जो दुनिया की किसी भी बड़ी फिल्म की बराबरी करे। यह कच्ची है, तीखी है और पूरी तरह भारतीय है।आदित्य ने इस कहानी को बहुत खूबसूरती से संभाला है यह जटिल भी है और रोमांचक भी। बेहतरीन तकनीक और शानदार अभिनय ने इसे और ऊँचा उठा दिया है।यह भारत के वैश्विक मंच पर चमकने का समय है और हम चाहते हैं कि यह फिल्म उस पल का हिस्सा बने। निर्देशक आदित्य धर ने कहा, “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बहुत ही सच्ची और दिल से निकली कहानी है। यह उन लोगों को सलाम करती है जो चुपचाप देश के लिए काम करते हैं और कभी सुर्ख़ियों में नहीं आते।मैं हमेशा भारत की जटिलता, उसके रंग, उसकी संस्कृति और उसमें मौजूद कर्तव्यभाव से जुड़ा महसूस करता हूँ। यह मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण और दिल के करीब फिल्म है। जियो स्टूडियोज़ और बी62 की टीम ने जिस भरोसे और मेहनत के साथ मेरा साथ दिया, उसी की वजह से यह फिल्म बन पाई।

जियो स्टूडियोज की निर्माता ज्योति देशपांडे ने कहा,“कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें हर हाल में दुनिया के सामने आना चाहिए, क्योंकि वे कहानी कहने का तरीका ही बदल देती हैं। ‘धुरंधर’ ऐसी ही कहानी है कच्ची, सच्ची और गहरी।आदित्य की दृष्टि अलग है, और बी62 की टीम, तकनीशियन, और रणवीर, अक्षय, संजय, माधवन और अर्जुन सबने मिलकर इस फिल्म को खास बना दिया है। एक भारतीय के रूप में इसे दुनिया तक पहुँचाना गर्व की बात है। निर्माता लोकेश धर ने कहा,“‘धुरंधर’ हमारी सोच का नतीजा हैनई कहानियाँ दिखाने का नया तरीका। हमने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया, लेकिन इसकी आत्मा भारतीय है।इतनी बड़ी टीम और इतने विशाल पैमाने पर फिल्म बनाना बहुत मेहनत और योजना मांगता है। हर दृश्य को असली और दमदार दिखाने के लिए हमने पूरी ताकत लगा दी। यह फिल्म हमारे लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन,अर्जुन रामपाल,संजय दत्त ,अक्षय खन्ना,सारा अर्जुन की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 05 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।