अंतरराष्ट्रीय समाचारटॉप-न्यूज़दिल्ली/एनसीआरराज्यराष्ट्रीय

मणिपुर के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों ने की मोदी से मुलाकात

नयी दिल्ली।  मणिपुर के नव नियुक्त मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने उप मुख्यमंत्रियों नेमचा किपगेन और लोसी दीखो के साथ मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की गयी। सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य में विकास पहलों, सुशासन तथा केंद्र–राज्य सहयोग से जुड़े विषयों पर बात हुई। श्री मोदी विभिन्न राज्यों के नेतृत्व के साथ नियमित रूप से अवसंरचना परियोजनाओं, सामाजिक-आर्थिक विकास और नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करते रहे हैं। इस प्रकार की बैठकें केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन के बीच समन्वय एवं सहयोग को और सुदृढ़ करने का अवस होती हैं। जानकारों का कहना है कि पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर मणिपुर के साथ निरंतर संवाद क्षेत्र में समावेशी विकास और रणनीतिक संपर्क-सुविधा को बढ़ावा देने की सरकार की सतत प्राथमिकता का हिस्सा है।